फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में ऑडिट टीम ने खंगाले रिकॉर्ड

Wed, 20 Sep 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नगर पंचायत नौगंवा पकड़िया में आडिट करती टीम । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में मंगलवार को ऑडिट टीम के तीन सदस्य पहुंचे। टीम ने पिछले वित्तीय वर्ष में हुए कार्य, खर्च सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल की। वार्षिक खर्च का लेखा-जोखा भी देखा।
विज्ञापन

नौगवां पकड़िया को करीब तीन साल पहले ग्राम पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा मिला था। दर्जा मिलने के बाद यहां का काम नगर पालिका पीलीभीत देख रही थी। निकाय चुनाव के बाद अध्यक्ष मिल जाने पर यहां अपना स्टाफ हो गया है। नगर पंचायत कार्यालय चलने के बाद मंगलवार को यहां ऑडिट के लिए पहली बार मंडल से तीन सदस्यीय टीम पहुंची।
टीम ने नगर पंचायत में पहुंचकर पिछले वित्तीय वर्ष के बजट, खर्च, कराए गए कार्यों और अन्य बिंदुओं की पड़ताल की। बजट को खर्च करने में लगे बाउचर और अभिलेखों को भी खंगाला। प्रभारी ईओ विजय कुमार से भी जानकारी ली। आडिट टीम के आने से कर्मियों में खलबली मची रही। प्रभारी ईओ विजय कुमार ने बताया टीम ने सभी रिकार्ड को चेक किया और उनका मिलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें