फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लक्ष्य के सापेक्ष कम मिली छात्रों की उपस्थिति, डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 05 Sep 2023 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना की समीक्षा के लिए बैठक गांधी सभागार में हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विकासखण्ड वार उपस्थिति की प्रगति जानी। स्कूलों में लक्ष्य के सापेक्ष कम उपस्थिति मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया जुलाई में छात्रों की उपस्थिति 52.6 प्रतिशत रही। इस पर डीएम प्रवीण कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अध्यापकों के माध्यम से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाए और बच्चों के माता-पिता को जागरूक किया जाए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों, एआरपी को निर्देश देते हुए कहा जिन विद्यालयों की उपस्थित कम हैं, वहां के अध्यापकों को नोटिस जारी करें।
उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में बच्चों की 80 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, एआरपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें