फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, पैर फिसलने से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में पैर फिसलने से एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन


पीलीभीत के जीआरपी थाना प्रभारी सचिन पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर पीलीभीत की ओर धीमी गति से जा रही ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गई और ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रेन रुक गई।
विज्ञापन

ट्रेन कर्मचारियों ने ट्रेन में फंसे शव को निकालकर रेलवे स्टेशन मास्टर सतीश गंगवार के हवाले कर दिया। उसके बाद ट्रेन चली गई। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पीलीभीत से जीआरपी मौके पर आ गई। महिला के पास ऐसा कोई अभिलेख नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि शिनाख्त के लिए महिला की चप्पलें और कपड़े सुरक्षित रख लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें