पूरनपुर। गोलगप्पे के ठेले पर कहासुनी के बाद हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला करने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पूरनपुर के मोहल्ला गणेशगंज पूर्वी निवासी आशीष गंगवार ने पूरनपुर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 13 अप्रैल को वह और उसका छोटा भाई अनुज गोलगप्पे खाने के लिए मोहल्ला रजागंज बैंड वाली गली के सामने करन कुशवाहा के ठेले पर गए थे। वहां पर किसी बात को लेकर उसके भाई और करन में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस पर करन गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके भाई कुनाल कुशवाहा ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद