पीलीभीत। हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर के बाहर कुर्की का उद्घोषणा पत्र चस्पा किया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां निवासी इकबाल हुसैन के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। लंबे समय से आरोपी फरार है। कोर्ट में भी हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने नोटिस जारी किया। कोतवाली के खकरा चौकी प्रभारी सौरभ सिंह ने आरोपी के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया। कोर्ट में हाजिर होने के लिए एक माह का समय दिया गया। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद