पूरनपुर क्षेत्र के गांव मुरादपुर माती में कुर्की का नोटिस चस्पा करती जीआरपी।स्रोत:जीआरपी
पूरनपुर (पीलीभीत)। ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। सेहरामऊ उत्तरी के गांव मुरादपुर माती निवासी रंजीत कश्यप के घर जीआरपी लखीमपुर खीरी ने नोटिस चस्पा किया। ढोल बजवाकर, एनाउंस कराकर आरोपी के फरारी, कुर्की की कार्रवाई शुरू होने के बारे में लोगों को जानकारी दी।
लखीमपुर थाना जीआरपी की मैलानी चौकी के चौकी इंचार्ज सुदेश कुमार के नेतृत्व में गांव मुरादपुर माती पहुंची टीम ने रंजीत कश्यप की जानकारी की। साथ ही उसके कोर्ट से फरार चलने की जानकारी दी। जीआरपी टीम ने उसके घर के दरवाजे पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया और लोगों को उसकी फरारी, कुर्की की कार्रवाई की जानकारी दी।
टीम में चौकी इंचार्ज के साथ हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश आदि थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रंजीत के खिलाफ जीआरपी थाना में कई मुकदमा पहले से दर्ज हैं।