फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से शिकायत के बाद झंकार मार्केट से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गैस चौराहा स्थित झंकार मार्केट से डीएम की सख्ती के बाद रविवार को एसडीएम सदर व प्रभारी ईओ, सीओ सिटी ने नगरपालिका की टीम के साथ पहुंचकर दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने 22 अक्तूबर को झंकार मार्केट से अतिक्रमण हटवाने के ईओ को निर्देश दिए थे। सिटी मजिस्टेट के आदेश पर ईओ ने अतिक्रमणकारियों को तीन दिन का नोटिस देकर इतिश्री कर ली। इसके बाद नोटिस का जवाब नहीं दिया गया और अतिक्रमण हटाने को लेकर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को एक बार फिर डीएम से शिकायत कर अतिक्रमण हटवाने की गुहार की गई। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस पर रविवार को एसडीएम सदर योगेश कुमार गौड़, सीओ सिटी सुनील दत्त, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने नगरपालिका की टीम के साथ पहुंचकर झंकार मार्केट में अतिक्रमणकारियों पक्के चबूतरे, छज्जे आदि अतिक्रमण को हटा दिया। अभियान को देख कुछ दुकानदार खुद ही चबूतरे तोड़ने लगे। इसके बाद टीम ने रमा गार्डन के पास नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को भी तोड़ दिया। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि अधिकतर दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटा दिया गया है। जो रह गया है, उसे सोमवार को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें