फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी ने 1965 में धान भरी बोरियों से बनाए मंच से जनसभा को किया था संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 1965 में भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी के समर्थन में धान भरी बोरियों से बनाए मंच पर चढ़कर जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी 75 वर्षीय डॉ. सुधीर मिश्रा ने दी। उन्होंने कि अटल बिहारी वाजपेयी ने नगर में पहली बार वर्ष 1960 के आसपास विधान सभा चुनाव के भारतीय जनसंघ प्रत्याशी के समर्थन में एसआरएम इंटर कॉलेज की छत पर बनाए गए मंच पर चढ़कर जनसभा को संबोधित किया था। दूसरी बार वर्ष 1965 के आसपास उन्होंने मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी में पूर्व चेयरमैन छेदालाल जायसवाल की राइस मिल में धान भरी बोरियों से बनाए गए मंच पर चढ़कर जनसभा को संबोधित किया था। अपनी याददाश्त पर जोर देते हुए बताया कि अटल बिहारी दोनों बार सफेद रंग की अंबेसडर कार से आए थे। उन्होंने जनसभा खत्म होने के बाद जनसभा स्थल पर ही दरी पर बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव जीतने की रणनीति बनाई थी। दोनों बार जनसभाओं के बाद मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी काशीनाथ मित्तल की कोठी पर आकर जमीन पर बैठकर भोजन किया था। बकौल सुधीर मिश्रा दोनों बार की जनसभाओं में लोग पैदल, साइकिलों और तांगों से आए थे। जनसभाओं में क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों को भी बुलाया गया था। उस समय का यह रिवाज था कि क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के कहने पर ही क्षेत्रवासी मतदान कर देते थे। सुधीर मिश्रा ने बताया कि अटल बिहारी ने दोनों बार प्रत्याशियों को जिताने की रणनीति तो काफी अच्छी बनाई थी, लेकिन इत्तफाक से प्रत्याशी हार गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें