पीलीभीत। सहायक पुरातत्व अधिकारी राजीव त्रिवेदी ने रविवार को अमरिया तहसील के अलावा शहर के टाउन हॉल, घंटाघर और मेस्टन धर्मशाला का निरीक्षण कर स्थिति को परखा।
शहर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कश्यप ने उक्त भवनों को विकसित करने को लेकर पूर्व में पत्राचार किए थे। जिसके बाद टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। शिवम ने भवन को विकसित करने के लिए निदेशक राज्य पुरातत्व विभाग के नाम एक पत्र भी प्रेषित किया। संवाद