फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Mon, 26 Sep 2016 11:54 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ढक्का चांट के लोगों ने राशन कोटेदार पर तमाम आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन उनकी गैर मौजूदगी में उनके कार्यालय में दिया। ज्ञापन में कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रधान पति परमजीत सिंह काका के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे उपभोक्ताओं ने राशन कोटेदार पर तमाम आरोप लगाए। इनका कहना था कि कोटेदार राशन कार्ड से आधार लिंक करने को सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। सुविधा शुल्क न देने पर अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त कराने की धमकी दे रहा है। साथ ही खाद्यान्न वितरण में भी तमाम अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ज्ञापन में कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में ऊषा मंडल, नीलू दास, गुरमीत कौर, सीमा देवी, संजना, अमरी, शोभा बैरागी, भक्ति मंडल, शिखा राय, मेनका साना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें