बीसलपुर। शशि गंगवार ने शुक्रवार को पति सुरेंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 12 वर्ष पूर्व उनका विवाह सुरेंद्र से हुआ था। पिता की मृत्यु के बाद पति ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। 13 अक्तूबर को सुरेंद्र ने शशि और उनकी दो पुत्रियों को घर से निकाल दिया था। तब से वह पुत्रियों के साथ मायके में रह रही हैं। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि सुरेंद्र कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद