फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तापमान घटते ही जिला अस्पताल में कम होने लगी मरीजों की संख्या

Fri, 25 Aug 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में दवा वितरण कक्ष पर लगी लाइने । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश होने से पारा लुढ़का तो जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। मौजूदा समय में 1000 से 12 सौ मरीज ही पहुंच रहे हैं, जबकि बारिश से पहले ओपीडी में मरीजों की संख्या दो हजार के पार रह रही थी। बदले मौसम में इस समय खांसी-बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव ने ओपीडी में मरीजों की संख्या भले ही 50 से 60 फीसदी कम कर दी है, लेकिन खांसी-बुखार के मरीज बढ़ा दिए हैं। अस्पताल की ओपीडी सिर्फ 1000 से 1200 रोगियों की ही रह गई है, जबकि बारिश से पहले रोजाना 2000 से ज्यादा मरीज ओपीडी में आ रहे थे। फिजिशियन कक्ष में सर्दी, बुखार, खांसी के मरीज काफी पहुंच रहे हैं। डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
-
ये बरतें सावधानी
बरसात में संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा होती है। ऐसे में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर अपने आपको परिवार से अलग रखने की कोशिश करें। बच्चों को स्पर्श करने से पहले हाथों को साबुन से धोएं। बरसात में भीगने से बचें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। इसके अलावा बदलते मौसम में ठंडे पदार्थों से दूरी बनाएं।
विज्ञापन


वर्जन:
मौसम बदल रहा है, ऐसे में लोगों को बचाव की जरूरत है। समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाकर ही दवा को लें। - रमाकांत सागर, वरिष्ठ फिजिशियन

जिला चिकित्सालय में दवा वितरण कक्ष पर लगी लाइने । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें