फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोहरा छंटते ही निकल आई धूप, मिली ठंड-गलन से थोड़ी राहत

विज्ञापन
शहर की जेपी रोड पर छाया कोहरा । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बृहस्पतिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम रही। पूर्वाह्व 11 बजे जब सूर्य देव के दर्शन हुए तो कोहरा गायब हो गए। इसके बाद शाम तक अच्छी धूप निकली रही। लोग पार्कों और मैदानों में धूप का आनंद लेते नजर आए। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह में मौसम को देखकर लग रहा था कि धूप दोपहर के बाद ही खिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कोहरा छंटना शुरु हुआ और इसके बाद तेज धूप खिल गई। धूप खिलते ही लोग छतों पर पहुंच गए और घर के बाहर दरवाजे पर कुर्सी डालकर जम गए। इस दौरान हल्की हवा चलती रही।
इस दौरान शीतलहर के चलने से धूप अच्छी खिली होने के बाद भी तापमान में गिरा रहा। शाम तक लोगों ने धूप का जमकर आनंद लिया। कई दिन बाद अच्छी धूप समय से खिलने पर छतों पर कपड़े सूखते दिखाई दिए। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें