मार्ग को हाथ से उखाड़ता व्यक्ति । स्रोत - वीडियो ग्रैब
कलीनगर। हरदोई ब्रांच नहर पटरी मार्ग के निर्माण के बीच लापरवाही उजागर हुई है। शनिवार को मार्ग के हाथ से उखड़ने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसने गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए।
कलीनगर क्षेत्र में बाइफरकेशन मार्ग से असम हाईवे तक सैलानियों की सुविधा के लिए मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। कलीनगर पुल से असम हाईवे तक 10 करोड़ की लागत से मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया है। हेडवर्क्स खंड की देखरेख में पहले मार्ग को उखाड़ा गया। इसके बाद मिट्टी डालकर समतल कर पेंटिंग कार्य शुरू किया गया। इसमें शुरुआत में ही लापरवाही उजागर हुई। शनिवार को सोशल मीडिया पर मार्ग के हाथ से उखड़ने की वीडियो वायरल हुई। जिसमें एक व्यक्ति मार्ग के निर्माण में लगाई गई सामग्री को हाथ से उखाड़ते हुए दिखाई दे रहा है।