फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एआरटीओ ने वन विभाग और पुलिस कर्मियों के काटे चालान

विज्ञापन
प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की सड़कों पर नियमों को दरकिनार कर वाहनों का संचालन करने वाले पुलिस कर्मी व वन विभाग के कर्मी का एआरटीओ ने चालान काटा। शुक्रवार को जब एआरटीओ ने चेकिंग की तो कई जिम्मेदार नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जिम्मेदार ही दिखाई दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 04 अक्तूबर को ‘जिम्मेदार ही यातायात नियमों की उड़ा रहे धज्जियां, कैसे हो पालन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। शुक्रवार को एआरटीओ वीरेंद्र कुमार ने शहर के गौहनिया चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर वाहनों का संचालन करते हुए मिले।
एआरटीओ ने करीब 40 वाहनों के सीट बेल्ट व हेलमेट ना लगा होने पर चालान की कार्रवाई की। इसमें वन विभाग के कर्मचारी व पुलिस कर्मी भी रहे। इसके अलावा भी विकास भवन के कई विभागों के कर्मचारियों के चालान किए गए। सभी वाहन चालकों पर एक-एक हजार का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें