फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज के कलाकारों ने श्रीकृष्णलीला का मंचन कर मन मोहा

विज्ञापन
चौक बाजार में चल रहे गणेश उत्सव में सजी श्याम बाबा की झांकी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। गणेश उत्सव में कलाकारों ने श्रीकृष्ण लीला का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। सुदामा की झांकी भक्तों को सबसे ज्यादा पसंद आई। जब सुदामा कन्हैया के द्वार पर पहुंचे और द्वारपालों ने उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया। सूचना पर श्रीकृष्ण नंगे पैर दौड़ चले आए और सुदामा को गले लगा लिया। यह दृश्य देख्कर पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

चौक बाजार में चल रहे श्रीगणेश उत्सव में शुक्रवार की रात ब्रज के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद बाद ‘देवा हो देवा गणपति देवा...’ पर कलाकारों के साथ भक्त जमकर थिरके। खाटू श्याम की झांकी, श्रीराधा-कृष्ण की झांकी, रास मंडल फूलों की होली, ठाकुर जी का फूलों से शृंगार किया।
आयोजक राजेश बिचले के पुत्र का केक काटकर कलाकारों ने जन्मदिन मनाया। श्रीकृष्ण लीला मंचन में सुदामा और श्रीकृष्ण के द्वारिका प्रसंग मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण जब सुदामा को गले लगाया, तो पंडाल में जय-जयकार होने लगती है। अंत मे 56 भोग की झांकी का प्रदर्शन हुआ। आयोजक ने बताया तीन सितंबर को सुंदरकांड पाठ होगा। इस अवसर पर सचिन मराठा, गोविंद अग्रवाल, पंकज रस्तोगी, रोहित मिश्रा, पुनीत मिश्रा, राजेश जाधव, वेद प्रकाश अग्रवाल, सूर्य प्रकाश अग्रवाल, गौतम महाराज, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

काली मां का हुआ हवन
युवा जागृति परिषद की ओर से नई बस्ती स्थित श्री दशनाम अखाड़ा मंदिर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें शनिवार को काली मां का हवन हुआ। प्रदीप तिवारी, अमित पाठक, विकास विक्रम, रमेश लोधी, राम नारायण, महावीर, राकेश मौर्य, निरंजन प्रसाद मौजूद रहे।

चौक बाजार में चल रहे गणेश उत्सव में केक काटते कलाकार। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें