फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पासपोर्ट बनवाने का झांसा देकर युवकों को ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। वीजा और पासपोर्ट बनवाने का झांसा देकर युवकों को ठगने वाले लखनऊ निवासी जीशान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरनपुर के गांव मुझा खुर्द निवासी मोहम्मद आमान की शिकायत पर 29 अप्रैल को एसपी के निर्देश पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मोहम्मद आमान का कहना था कि कोरोनाकाल में लखनऊ निवासी जीशान क्षेत्र में आकर युवकों को विदेश भिजवाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। उसने विभिन्न खातों में करीब 19 युवकों से 10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर भी करा लिए। बाद में वीजा और पासपोर्ट बनवाने को लेकर टाल-मटोल करने लगा। यहां तक कि उसने पूरनपुर क्षेत्र में आना भी बंद कर दिया।
आमान ने बताया कि तब वह लखनऊ गया, वहां युवक ने डेढ़ लाख रुपये वापस कर दिए और ढाई लाख के चेक दिए, जो डिसआनर हो गए। आरोप है कि रुपये मांगने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद एसपी से शिकायत की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि एलएमजी रोड, लवलेन मार्केट लखनऊ उत्तरी निवासी जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें