बीसलपुर सीएचसी में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुए आयुष्मान भव मेलों में रविवार को बारिश के कारण कम मरीज पहुंचे। किसी भी मेले में मरीजों की जांच नहीं हुई।
नगरीय, चुर्रासकतपुर, खांडेपुर, ईंटगांव, शिवपुरी नवदिया, बड़ा गांव, दियोरिया, जोगीठेर, खमरिया पंडरी, सुहास, दौलतपुर पट्टी आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों तो नगर, बिलसंडा और बरखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव मेलों का आयोजन हुआ।
स्वास्थ्य विभाग के अभिलेखों के अनुसार इन मेलों में रविवार को लगभग 200 मरीज पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टरों ने मरीजों की बीमारियां पूछीं और उन्हें दवाइयां दी। किसी भी मेले में किसी प्रकार की जांच नहीं हुई, जिससे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
इस बावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि वह विभाग के जरूरी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण मेलों का निरीक्षण नहीं कर पाए, यदि कोई शिकायत मिलती है, तो उसकी जांच कराई जाएगी।