फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: खारजा नहर के पुल के पास पलटा आर्मी ट्रक, दो जवान घायल, चंपावत से लखनऊ जा रहा था काफिला

Thu, 20 Oct 2022 05:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

आर्मी के राजपूत रेजीमेंट की बटालियन बृहस्पतिवार को मेजर पवन गुप्ता के नेतृत्व में चंपावत से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। काफिले में छह ट्रक शामिल थे। एक ट्रक में सामान और असलहा लदे थे। 
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटा आर्मी ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में चंपावत से लखनऊ के लिए जा रहे आर्मी काफिले में शामिल एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। ट्रक में सामान के अलावा असलहें लदे थे। जानकारी होते ही आगे चल रहे वाहनों को रोककर जवानों ने रेस्क्यू शुरू किया। विभाग की एंबूलेंस से ही घायलों को माधोटांडा सीएचसी ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार कराने के बाद घायलों को साथ लेकर काफिला रवाना हो गया।

आर्मी के राजपूत रेजीमेंट की बटालियन बृहस्पतिवार को मेजर पवन गुप्ता के नेतृत्व में चंपावत से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। काफिले में छह ट्रक शामिल थे। एक ट्रक में सामान और असलहा लदे थे। बृहस्पतिवार करीब दस बजे बटालियन के वाहन पूरनपुर खटीमा मार्ग पर माधोटांडा कस्बे के निकट खारजा पुल के पास पहुंचे। अचानक मोड़ पर पीछे चल रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही आगे चले रहे जवान अलर्ट हो गए। मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर घायलों को सुरक्षित निकाला। हादसे में चालक मुकेश के हाथ और परिचालक मनीष के गर्दन में चोटें आई।

 

काफिले में शामिल एंबूलेंस से ही घायलों को माधोटांडा सीएचसी ले जाया गया। अन्य जवान पलटे वाहन में लदे असलहों को दूसरे वाहन में शिफ्ट करने में जुट गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों की मदद से क्रेन को बुलाकर पलटे वाहन को सीधा कराया गया। वहीं घायलों का प्रारंभिक उपचार होने के बाद काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो गया। 

 

मेजर पवन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक उपचार कराया गया, लखनऊ स्थित आर्मी अस्पताल में ले जाकर घायल जवानों का उपचार कराया जाएगा। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कस्बे के निकट खारजा मोड़ के पास आर्मी का वाहन पलट गया था। घायलों को अधिक चोटें नहीं आई। उपचार के बाद काफिला रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें