फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार लेकर जंगल मार्ग पर सफर करने पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। वन क्षेत्राधिकारी ने दियोरिया-घुंघचाई जंगल मार्ग पर बाइक सवारों द्वारा धारदार हथियार लेकर यात्रा करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

दियोरिया-घुंघचाई जंगल मार्ग पर 11 जुलाई को दो बाघों ने एक बाइक पर सवार होकर जा रहे दियोरिया निवासी सोनू और कंधई लाल को मार डाला था। इसी बाइक पर सवार तीसरे ग्रामीण दियोरिया निवासी विकास ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई थी। उसके बाद से लोगों में दहशत फैल गई। इस मार्ग पर गुजरने वाले कार सवारों को तो कोई फर्क नहीं पड़ा, मगर दोपहिया वाहन चालक काफी भयभीत हो गए। घटना के बाद अधिकांश दोपहिया वाहन चालकों ने जंगल मार्ग से जाना ही छोड़ दिया। वहीं जिन दोपहिया वाहन चालकों के पास रास्ता बदलने का विकल्प नहीं था, उन बाइक सवारों ने धारदार हथियार लेकर सफर करना शुरू कर दिया था। इन लोगों का मानना था कि यदि रास्ते में उन्हें बाघ मिल जाएंगे तो वे लोग धारदार हथियारों से अपनी सुरक्षा कर लेंगे। यह मामला समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ। जंगल में हथियार लेकर लोगों की आवाजाही का मामला जब वन अफसरों के संज्ञान में आया तो वह एक्शन में आ गए। वन अफसरों का मानना है कि इससे तो मानव और वन्य जीवों में संघर्ष पैदा होने की स्थिति बन जाएगी। इधर, वन अफसरों के निर्देश पर बाद दियोरिया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वीके गुप्ता ने धारदार हथियार लेकर दियोरिया-घुंघचाई जंगल पर सफर करने पर रोक लगा दी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दियोरिया जंगल मार्ग के दोनों छोरों पर स्थित बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया है कि कोई भी वाहन चालक हथियार लेकर इस वन मार्ग से सफर नहीं करेगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस की भी मदद ली जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें