फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फंदे पर लटकने से हुई थी आरिश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दो वर्ष पूर्व युवक से किन्नर बने आरिश ने फंदे से लटक कर जान दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें पता चला कि फंदे पर लटकने से ही उसकी मौत हुई। परिजन युवक के आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां के रहने वाले मोहम्मद यासीन ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा आरिश पिछले दो वर्षों से किन्नर के रूप में रहने लगा था। जिसके चलते वह कभी-कभी घर आता था। बृहस्पतिवार को वह फरीदपुर गया था। जहां से शुक्रवार को वापस आया। खाना खाने के बाद शाम चार बजे आरिश आवास विकास स्थित आवास पर मां से जैकेट पहनने की बात कहकर गया था। थोड़ी देर जब उसकी मां वहां पर पहुंची तो आरिश का शव लटका मिला। परिजन उसकी आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें