फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आरिफ ने विक्रम को हराकर जीती इनामी कुश्ती

Sat, 12 Sep 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव ज्योरहा कल्यानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान हुए दंगल में क्षेत्र के पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। मेले में नाटक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और उनकी लीलाओं का मंचन किया गया। दंगल में आरिफ ने विक्रम को हराकर 900 रुपये की इनामी कुश्ती जीत ली। मुकाबले के बाद विजयी पहलवान को मेला कमेटी अध्यक्ष अवनीश गंगवार ने 900 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा दंगल में विजयी रहे अन्य आठ पहलवानों को मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया। मेले में रमेश सोनकर, चेतराम मौर्य, भोले प्रजापति, नन्हें प्रजापति, राजेश कश्यप, अनिल गोस्वामी का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें