पीलीभीत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हुए रोजगार मेले में चयनित 300 अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र बांटे गए। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। रोजगार मेले में सेल्स, मार्केटिंग, मशीन ऑपरेटर, डाटा एंट्री, तकनीशियन सहित विभिन्न सेक्टर की 15 निजी कंपनियों ने भाग लिया। कुल 652 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया, इनमें से 300 का चयन कंपनियों द्वारा किया गया था। संवाद