फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अनवर हेल्थ क्लीनिक और मेडिकेयर पैथाेलॉजी लैब सील

Sun, 06 Aug 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर में अ​धिकारियो ने सील किया क्लीनिक । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में अवैध रूप से संचालित अनवर क्लीनिक और मेडिकेयर पैथाेलॉजी लैब को सील कर दिया। संचालक टीम को आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा को अनवर हेल्थ क्लीनिक और मेडिकेयर पैथाेलॉजी लैब के अवैध रूप से संचालित होने की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टीम ने छापा मारा तो संचालक रजिस्ट्रेशन समेत कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने क्लीनिक और लैब को सील कर दिया।
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अवधेश कुमार भी मौजूद रहे। सीएचसी केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि कोई भी कागज न दिखा पाने पर क्लीनिक और लैब को सील किया गया है। इसकी रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें