फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ने जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल

Sat, 21 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
अनुराग ने जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल
विज्ञापन
 बेनहर पब्लिक स्कूल के अनुराग श्रीवास्तव ने जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में मंडल में दूसरा और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा खोज परीक्षा कराई जाती है। इस वर्ष हुई परीक्षा में यूपी, पश्चिम बंगाल, झारखंड व बिहार के कक्षा नौ से 12 तक पढ़ने वाले करीब 21500 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। बताया कि परीक्षा में मंडल स्तर बेनहर स्कूल के कक्षा दस के छात्र अनुराग श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। इधर, जेसीआई के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष राखी जैन व मंडल सचिव नितिन कौशिक ने अनुराग को जेसीआई इंडिया द्वारा सिल्वर जोनल मेडल व गोल्ड डिस्ट्रिक मेडल व एक हजार का चेक व ट्राफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जेसीआई मिड टाउन के अध्यक्ष गुरदित्त सिंह सैहमी, सचिव गौरव अरोरा समेत कई सदस्य मौजूद रहे। अनुराग की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें