फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अनुज, आकृति, मोहित, शिवानी, हसनैन, नुजहत, सोनपाल, मोनी ने मारी बाजी

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव खाता में प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।स्रोत:​शिक्षक
विज्ञापन
पूरनपुर। रघुनाथपुर संकुल की संकुल स्तरीय हिंदी-अंग्रेजी विषय की एक दिवसीय प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता गांव खाता के प्राथमिक स्कूल में और जूनियर स्तर की कंपोजिट स्कूल अमरैयाकलां मेंं हुई। प्राथमिक स्तर पर अनुज, आकृति, मोहित, शिवानी और जूनियर स्तर पर हसनैन, नुजहत, सोनपाल, मोनी ने बाजी मारी। इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में सुलेख, कविता, श्रुतलेख, शब्द ज्ञान, कला, निबंध आदि विषय शामिल रहे। प्राथमिक स्तर की अंग्रेजी प्रतियोगिता में खमरिया पट्टी के अनुज वर्मा, कन्या पूरनपुर की आकृति सक्सेना ने पहला, भवानीगंज के मोहित सिंह, खमरियापट्टी की शिवानी वर्मा ने दूसरा, हिंदी प्रतियोगिता में भवानीगंज के मोहित सिंह, खमरियापट्टी की शिवानी ने पहला, सुखदासपुर के नितेश यादव और कन्या पूरनपुर की रोशनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

खाता के हिमांशु यादव और खमरिया पट्टी की तनुज ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर स्तर की अंग्रेजी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्कूल पूरनपुर के हसनैन, कंपोजिट स्कूल इंद्रानगर की नुजहत फातिमा पहले, रघुनाथपुर के ऋतिक, अमरैयाकलां की काव्या दूसरे, हिंदी प्रतियोगिता में रघुनाथपुर के सोनपाल, कन्या पूरनपुर की मोनी पहले, रुद्रपुर के अभिषेक कुमार, अमरैयाकलां की काव्या दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता मेंं स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विजयलक्ष्मी, राधाकृष्ण कुशवाहा, ऋषि सक्सेना, बृजेश शुक्ला, कंचन कुशवाहा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें