फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कटना नदी के सादियां घाट पर लगा वार्षिक देवी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कटना नदी के सादियां घाट पर शनिवार की रात वार्षिक देवी मेला हुआ। जिसमें मोहल्ला दुबे के लोध बिरादरी के लोगों ने भाग लिया।मेले में श्रद्धालुओं ने कटना नदी में स्नान करने के बाद अपनी कुलदेवी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसाद चढ़ाया, उनका गुणगान किया और तरह तरह की मनौतियां मानीं। यह कार्यक्रम पूरी रात चलता रहा। रविवार को सुबह आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। मेले में भाजपा विधायक विवेक वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। व्यवस्था में नगरपालिका सभासद अमर सिंह राजपूत, रामगुलाम राजपूत, कल्लूराम राजपूत, रामपाल राजपूत, डालचंद्र राजपूत और रामचंद्र राजपूत का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें