गांव मीरपुर वाहनपुर में चल रहा पांच दिवसीय सालाना चेहल्लुम मेला शनिवार को समाप्त हो गया। मेले में अंतिम दिन भी ताजियों का जुलूस निकाला गया। मेले से शुरू हुआ यह जुलूस पूरे गांव में घूमने के बाद करबला पहुंचा, जहां ताजियों को दफन कर दिया गया। जुलूस के साथ भारी संख्या में अकीदतमंद चल रहे थे, जो धार्मिक नारेबाजी भी कर रहे थे। अंतिम दिन होने के कारण मेले में लगे खेल तमाशे और दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। देर शाम मेला उखड़ गया। मेले की व्यवस्था में यासीन अंसारी, इरशाद खान, अनवार हुसैन, जाबिर हुसैन, सद्दीक अहमद, सत्तार हुसैन, शकूर अहमद, सुहैल हुसैन, शमीम अहमद, कुर्बान अली, रेहान और गुड्डू आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।