पीलीभीत। थाना न्यूरिया के गांव सौकतपुर निवासी रामकुमार की पशुशाला में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुंआ उठता देख और जानवराें की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने से पशुशाला में बंधे एक भैंस व उसके दो पड्डे गंभीर रूप से झुलस गए। साथ ही पशुशाला में रखा भूसा, कुर्सियां, उपले व अन्य सामान जलकर राख हो गया। संवाद