बीसलपुर। गांव बसारा में पंचायत विभाग की ओर से पशु आश्रय गृह बनने लगा है।
गांव बसारा के लोग पंचायत विभाग के अधिकारियों से पिछले काफी समय से अपने गांव में पशु आश्रय गृह बनवाने की मांग कर रहे थे। दरअसल इस गांव में काफी छुट्टा पशु हैं, जो किसानों की फसलें खाकर और रौंदकर नष्ट कर देते हैं। किसान इन छुट्टा पशुओं से रात दिन अपनी फसलों की रखवाली करते हैं।
क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश राना ने बताया कि गांव में पशु आश्रय गृह का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। पशु आश्रय गृह बनते ही इसमें सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी जाएंगी। छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर यहां रखवाया जाएगा। संवाद