फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 महीने से न्याय की आस में भटक रहे बुजुर्ग अनिल कुमार

Sat, 15 Jul 2017 07:44 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
Anil Kumar, elderly wandering around justice for 20 months - फोटो : Anil Kumar, elderly wandering around justice for 20 months
विज्ञापन
बिजली विभाग की मनमानी का एक और नया मामला सामने आया है। जहां विभागीय लापरवाही के चलते गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को 20 माह बाद भी न्याय नहंी मिल सका। मुआवजा पाने के लिए भी बिजली विभाग तो कभी जिले के प्रशासनिक अफसरों की चौखट के चक्कर लगा रहा है। समाधान दिवस में सुनगढ़ी थाना पहुंची डीएम के सामने दुखड़ा सुनाते हुए पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। डीएम शीतल वर्मा ने भी बुजुर्ग को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी अनिल कुमार गुप्ता (65) ने बताया कि उनके मकान के सामने बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। एक दिसंबर 2015 को वह घर के बाहर थे। इस बीच अचानक ट्रांसफार्मर फट गया। जिससे उसका तेल उनके ऊपर गिरा, जिसमें वह गंभीर रुप से झुलस गए। उनका कहना है कि पीलीभीत, बरेली से लेकर दिल्ली तक इलाज हुआ, तब जाकर हालत में सुधार हो सका। इसकी शिकायत डीएम-एसपी से लेकर एक्सईएन तक की गई। इसके बावजूद आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। सिर्फ जांच के नाम पर उनको चक्कर लगवाए जा रहे है। पीड़ित ने शनिवार को सुनगढ़ी थाना पहुंची डीएम-एसपी के सामने पेश होकर दुखड़ा सुनाया। डीएम शीतल वर्मा का कहना है कि शिकायतकर्ता को सोमवार को मिलने के लिए बुलाया है। सीएमओ और एक्सईएन बिजली विभाग से बातचीत कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें