फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परिजनों से नाराज होकर युवक ने खारजा नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
खारजा नहर में नाव के सहारे युवक की तलाश करते गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। परिजनों से नाराज होकर पुल पर पहुंचे युवक ने खारजा नहर में छलांग लगा दी। उसे नहर में कूदता देख मौके पर खलबली मच गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवाई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन

माधोटांडा कस्बा निवासी राज (28) पुत्र भूकन लाल मंगलवार सुबह करीब नौ बजे खारजा नहर के निकट पहुंचा और पुल से नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद युवक की तलाश शुरू करवाई।
गोताखोरों ने पहले पुल के आसपास तलाश किया। सफलता न मिलने पर नाव की मदद से खोजबीन शुरू की गई। शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के बाद युवक के परिजन भी पहुंच गए। एसओ अचल कुमार ने बताया कि युवक की गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसका उपचार भी चल रहा है। किसी बात को लेकर माता-पिता और पत्नी से विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर उसने नहर में छलांग लगा दी। युवक की 10 साल पहले शादी हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं।

खारजा नहर में नाव के सहारे युवक की तलाश करते गोताखोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें