बीसलपुर के गांव खांडेपुर के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र परिसर में प्रदर्शन करते ग्रामीण । स्रोत - ग
बीसलपुर। गांव खांडेपुर के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गणतंत्र दिवस पर समय से ध्वजारोहण न होने पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान शरद पाल ने बताया कि गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 जनवरी को निर्धारित समय पर ध्वजारोहण नहीं हुआ।
जब काफी देर इंतजार के बाद भी कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ध्वजारोहण करने नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में सुखदेव गंगवार, छत्रपाल गंगवार, वसंत गंगवार, राजपाल, जगदीश चंद्र, गौरव कुमार, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, गुरुदेव, पिंटू आदि शामिल रहे। प्रदर्शन की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और ध्वजारोहण कर चला गया। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में ध्वजारोहण सही समय पर हुआ था।