फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने बंद कर दिया फीडर, डेढ़ घंटा सप्लाई रही ठप

विज्ञापन
बिलसंडा में हंगामे के दौरान विद्युत उप केंद्र पर मौजूद ग्रामीण, एसडीओ व पुलिस फोर्स। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बिलसंडा। बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार देर रात उपकेंद्र का घेराव कर जमकर हंगामा किया। विद्युत उप केंद्र से संचालित नगर और देहात के सभी फीडर बंद कर दिए। बमुश्किल ग्रामीणों को शांत कराया जा सका। डेढ़ घंटा तक बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मरौरी खास के लोगों का कहना है कि बारिश की कमी के कारण धान की फसल सूखने की कगार पर है। बिजली सप्लाई न मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों को आठ घंटे भी सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इससे पहले भी किसान धरने पर बैठ गए थे। बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा के समझाने पर हंगामा शांत हुआ था। समस्या का समाधान न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार रात को उपकेंद्र का घेराव कर लिया।
उपकेंद्र से संचालित सभी नगर व देहात के फीडर को बंद कर दिए। सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौके एकत्र हो गए। नगर की लाइट बंद होने से कुछ देर बाद नगर के कई लोग भी बिजली घर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही। काफी देर समझाने के बाद ग्रामीण माने जब उनकी फीडर की विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें