फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कैशियर की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर सेल्समैन ने जान दी

विज्ञापन
रामप्रकाश फाइल फोटो ।
विज्ञापन
पूरनपुर। कैशियर की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर शराब दुकान के सेल्समैन ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सेल्समैन की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कैशियर पर पति को प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



गांव पिपरिया दुलई निवासी रामप्रकाश शर्मा की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि उसके पति गांव की शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। आरोप है कि उसके पति को शराब दुकान नंबर एक के कैशियर ने छह महीने से मानदेय नहीं दिया। उल्टा पति से 63 हजार रुपये देने का जबाव बना रहा था।
पत्नी के अनुसार कैशियर ने सात मई को भी रुपये देने के लिए पति पर दबाव बनाया। बृहस्पतिवार को फिर फोन कर रुपये देने को लेकर प्रताडि़त किया और कहा कि कहीं से भी रुपये लाकर दो। आरोप है कि प्रताडऩा से तंग आकर पति ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि रामप्रकाश शर्मा की पत्नी ने कैशियर पर उसके पति को प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रामप्रकाश फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें