फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मैलानी-पीलीभीत रेल खंड पर नियमित ट्रेनें न चलने पर आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता।स्रोत:अ​धिवक्ता
विज्ञापन
पूरनपुर। मैलानी-पीलीभीत रेलमार्ग पर नियमित ट्रेनें न चलने के विरोध में रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए व्यापारियों, वकीलों, नेताओं, चावल मिल मालिकों, चिकित्सकों, रोटरी क्लब सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने रोष व्यक्त किया। व्यापारी नेताओं ने रेलमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा। ज्ञापन में 10 सितंबर तक मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर नियमित ट्रेनें न चलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन



उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के आह्वान पर शुक्रवार शाम पांच बजे रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापारी, वकील, चिकित्सक आदि एकत्र हुए। यहां हुई सभा में मैलानी-पीलीभीत रेलमार्ग पर नियमित ट्रेनें न चलने पर रोष व्यक्त किया गया। कहा गया कि रेलवे के अमान परिवर्तन का काम कार्यदायी संस्था छह साल में पूरा कर पाई।
अब सवा छह साल बाद भी मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर नियमित ट्रेनें शुरू नहीं हुईं। इससे सभी तबकों के लोगों को जिला मुख्यालय तक आवागमन में असुविधा हो रही है। व्यापार प्रभावित हो रहा है। आर्थिक, व्यापारिक ढांचा पूरी तरह छिन्न-भिन्न हो गया है। रेलमार्ग पर अमान परिवर्तन से पहले लखनऊ, बरेली, मथुरा, आगरा, राजस्थान, उत्तराखंड आदि के लिए ट्रेनें चलती थीं। मगर अमान परिवर्तन के बाद जिला मुख्यालय तक भी नियमित ट्रेन नहीं चल रही है।
विज्ञापन

नगर की माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग और शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर जाम से लोग परेशान हैं। नियमित ट्रेनें चलाने के साथ माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज और शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास की आवश्यकता है। इस दौरान 10 सितंबर तक नियमित ट्रेनें न चलने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
इस मौके पर सभा में प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, नगराध्यक्ष हाजी जाहिद खां, अशोक खंडेलवाल, दीपक बंसल, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र, पूर्व अध्यक्ष संजय सक्सेना, रजनीश सक्सेना, सर्वेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संजय पांडेय, राइस मिलर हर्ष गुप्ता, डिंपल शर्मा, समाजसेवी जैगम खां आदि शामिल रहे।

पीलीभीत से मैलानी तक ट्रेनें चलाने के लिए वकीलों ने भी सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। सेंट्रल बार एसोसिएशन ने रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है ब्राडगेज होने के बाद अब तक पीलीभीत तक सीधी रेल सेवा नहीं शुरू हो सकी है। इसके चलते पूरनपुर से पीलीभीत आने वाले अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य लोगोें को भारी असुविधा उठानी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में लोग हाईवे से डग्गामार वाहनों से आवागमन करने को मजबूर हैं। जरूरी है कि सुबह के समय मैलानी से एक ट्रेन सात बजे और शाम को पीलीभीत से सवा पांच बजे संचालित की जाए। इस मौके पर अरुण कुमार मिश्रा, मोहम्मद अरशद खां, चांद बाबू, राधेश्याम, इमरान हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद

ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग

बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी भक्तिशरण त्रिपाठी ने मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव को पत्र भेजकर पीलीभीत से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर तक जाने वाली रेलवे लाइन पर और अधिक ट्रेनों का संचालन कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि अब तक इस रूट पर गिनीचुनी ट्रेनें ही चल रही हैं। यदि इस मार्ग पर और अधिक ट्रेनें चलाई जाएं तो यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी। संवाद

पीलीभीत रेलवे जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।स्रोत:अधिवक्ता

पीलीभीत रेलवे जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।स्रोत:अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें