फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई ठप होने पर फूटा गुस्सा

Fri, 03 Mar 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई ठप होने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
चार माह से ठप पेयजल सप्लाई दुरुस्त न होने से गुस्साई कई महिलाएं नगर पालिका जा पहुंची। महिलाओं ने जेई से नाराजगी जताते हुए सप्लाई दुरुस्त कराने की मांग की। आरोप है कि जेई ने देख लेने की बात कहते हुए महिलाओं को टरका दिया। इस पर महिलाओं ने चेयरमैन से शिकायत की। चेयरमैन ने अगले दिन दोपहर तक पेयजल सप्लाई शुरू कराने का आश्वसन दिया। मामला शहर के मोहल्ला मदीनाशाह का है। यहां करीब चार माह से मोहल्ले के कुछ हिस्से में पेयजल सप्लाई ठप है। उस दौरान मोहल्लेवासियों ने मामले की सूचना कर्मचारियों को दी, लेकिन सप्लाई शुरू नही की गई। इस पर मामले की जानकारी अधिशासी अधिकारी को दी गई। बताते हैं कि इसके बावजूद शिकायत को नजरदांज कर दिया। इधर गर्मी की दस्तक होते ही मोहल्लेवासियों को जब पानी की किल्लत महसूस होने लगी तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। शुक्रवार सुबह कई महिलाएं अलग-अलग ऑटो रिक्शे पर सवार होकर नगर पालिका कैंपस जा पहुंची। उन्होंने जलकल विभाग के जेई से पानी सप्लाई बंद होने की वजह पूछी। आरोप है कि जेई ने देख लेने की बात कहकर महिलाओं को टरका दिया। महिलाओं का कहना था कि कई माह से पानी नहीं मिल पा रहा है। दूसरों के हैंडपंप इस्तेमाल करने से उन्हें भी दिक्कत होने लगी है। नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है। अगर जल्दी पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई तो मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी। इधर जेई द्वारा कोई स्पष्ट जवाब न मिलने से आक्रोशित महिलाएं चेयरमैन के कैंप कार्यालय पहुंची और उन्हें मामले से अवगत कराया। चेयरमैन ने स्थिति की जानकारी लेने के एक कर्मचारी को भेजा। चेयरमैन ने महिलाओं को शनिवार दोपहर तक पेयजल सप्लाई शुरू कराने का आश्वासन दिया। इधर जेई सोमपाल ने बताया कि एक दिन पूर्व ही मौके पर जाकर देखा था। अभी फाल्ट नहीं मिला है। चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने बताया कि कर्मचारी को भेजकर स्थिति की जानकारी ली जा चुकी है। संभवता: पाइप फट गई है। जलकल विभाग के कर्मचारियों से शनिवार दोपहर तक ठप सप्लाई को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें