खराब बिजली सप्लाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष हाजी लाडले के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने खराब बिजली सप्लाई और शेड्य़ूल के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि पहले बीस घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही थी। अब 14 घंटे बिजली मिल रही है। इसके अलावा रात और दिन में बिजली सप्लाई को दो चरणों में शेड्यूल था। अब लगातार एक ही समय में बिजली सप्लाई दी जा रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बीस घंटे बिजली सप्लाई दिलवाने, दो चरणों में शेड्यूल निर्धारित कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में हाजी लाडले, दुष्यंत शुक्ला, जितेंद्र गुुप्ता, हरगोविंद बाजपेई, मनोज कटियार, अनुज गुप्ता, इश्त्यिाक खां, सिकंदर साबरी, जावेद मंसूरी, नफीसुल हसन आदि थे।