पीलीभीत। अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्री रामललीला मैदान में दूसरे दिन भी धरने पर बैठी रहीं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। डीएम को दिए गए ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगोेंं को रखा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरवाला, मीना कुमारी, आरती, अनीता देवी, रेनू गंगवार, गायत्री देवी, अर्चना गंगवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद