बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि वह गांव के ही एक प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्य करती है। 12 अक्तूबर को दोपहर 12बजे वह आंगनबाड़ी केंद्र में काम कर रही थी। उसी समय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उनके कमरे में आकर उन्हें गलत नीयत से पकड़ लिया और उससे छेड़खानी की।
शोर मचाने पर विद्यालय के बच्चे मौके पर आ गए। तब प्रधानाध्यापक धमकी देता हुआ चला गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने खनंका पुलिस चौकी में उसी दिन मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बुधवार को कोतवाली में इस मामले की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है । कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अभी ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी नीरज शुक्ला ने पूछने पर इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि वह बृहस्पतिवार को इस मामले की जांच करेंगे। संवाद