फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में मनाया गया गया एनाटोमी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय एनाटोमी दिवस मनाया गया। एनाटोमी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने शरीर रचना के संबंध में समझाया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ संगीता अनेजा ने बताया कि विश्व एनाटोमी दिवस इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ एनाटोमिस्ट्स द्वारा बेल्जियम के डॉक्टर और लेखक एंड्रियास वेसेलियस की याद में मनाया जाता हैं। एनाटोमी विभाग की विभागाध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश में महर्षि दधीचि हुए हैं, जिन्होंने देवताओं के कल्याण के लिए अपना शरीर त्याग किया था।
मेडिकल क्षेत्र में शरीर संरचना बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर दान करने के लिए हमें जागरूक होना पड़ेगा, ताकि मेडिकल विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद मिल सके। कार्यक्रम में डॉ. शिखा सक्सेना, डॉ. श्रेयसी, डॉ. मुकेश, डॉ. अरुण, डॉ. विभूति, डॉ. फरीद समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें