फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूर्णाहुति के साथ अनंत चतुर्दशी समारोह का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव नौगवां नबीनगर के टीबरी नाथ मंदिर में चल रहा पांच दिवसीय वार्षिक अनंत चतुर्दशी समारोह शनिवार की शाम पूर्णाहुति के साथ समाप्त हो गया।
विज्ञापन


गांव नौगवां नबीनगर के टीबरी नाथ मंदिर में 17 सितंबर से वार्षिक अनंत चतुर्दशी समारोह शुरू हुआ था। इस समारोह के तहत रोजाना यज्ञ हुआ। शनिवार की शाम पूर्णाहुति कार्यक्रम हुआ। इसमें काफी श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। यज्ञ मंदिर के महंत बाबा हरिसेवादास ने विधि विधान से कराया। हाथ जोड़कर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और तरह-तरह की मनौतियां मानी।
विज्ञापन

कुछ श्रद्धालुओं ने इस मौके पर अपनी एक-एक बुराई छोड़ने और एक-एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया। अंतिम दिन होने के कारण कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। पूर्णाहुति केे साथ समारोह का समापन हो गया। आयोजन समिति के दिनेश गंगवार ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें