फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फसल देखकर लौट रहे बुजुर्ग की बाइक की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
मृतक भोलानाथ फाइल फोटो ।
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। फसल देखकर घर जा रहे बुजुर्ग बाइक की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में चालक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिमरिया तारचंद्र निवासी भोलानाथ (62) शनिवार को पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे स्थित अपने खेत पर फसल को देखने के लिए गए थे। वहां से करीब 12 बजे अपने घर वापस जाने के लिए सड़क को पार कर रहे थे। इसी दौरान बरखेड़ा की ओर से आ रही बाइक की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों को आता देख चालक ने भागने को कोशिश पर उसे दबोच लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया तो मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि भोलनाथ की पत्नी ओमवती की भी चार वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। घायल बाइक सवार का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोग घायल

बीसलपुर। दो स्थानों पर शनिवार को हुए सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी शैलेंद्र कुमार शनिवार को सुबह बाइक से चीनी मिल की ओर जा रहे थे। ईदगाह चौराहे पर बरेली की ओर से आई एक बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोहना पट्टी निवासी देशराज शनिवार को बाइक से नगर को आ रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी रेखा भी थी। रास्ते में कटना पुल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर रेखा देवी गंभीर रूप से से घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद

बाइक की टक्कर से युवक घायल, रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर। बाइक की टक्कर से हजारा थाना क्षेत्र के गांव शास्त्रीनगर निवासी शैलेंद्र चौहान के घायल होने के मामले में हजारा पुलिस ने बाइक चालक कबीरगंज के बल फार्म निवासी मलकीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 18 मई को शाम नौ बजे की है। घटना के समय शैलेंद्र दुकान के बाहर घूम रहा था। संवाद

मृतक भोलानाथ फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें