फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
मृतक अंशुल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गजरौला। घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम को सांप ने डस लिया। परिजनों ने वैद्य से झाड़ फूंक कराई, कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना गजरौला कला क्षेत्र के गांव लालपुर में शनिवार दोपहर बाद हुई। गांव निवासी रामेश्वर दयाल का तीन साल का पुत्र अंशुल घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह पास में ही स्थित पुलिया की तरफ पहुंच गया। इस दौरान झाड़ियों से निकले सांप ने उसे डस लिया।
रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद बालक की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर एक वैद्य के पास पहुंचे और झाड़फूंक कराई, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

000
शादी के 18 साल बाद हुआ था अंशुल का जन्म
रामेश्वर दयाल टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शादी के 18 साल बाद तक उनके कोई संतान नहीं हुई। इलाज कराने और काफी मन्नतों के बाद तीन साल पूर्व पुत्र का जन्म हुआ, लेकिन पल भर में ही सारी खुशियां मातम में बदल गईं। अंशुल की मौत से दंपती बदहवास हैं। मां का तो रो-रोकर बुरा हाल है।

सांप के डसने के हिस्से को ज्यादा न हिलाएं

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन व सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर का कहना है कि अगर किसी को सांप डसता है तो उसको सुरक्षित स्थान पर लेकर आएं और सांप के डसने वाले हिस्से को ज्यादा न हिलाएं। सांप डसने के बाद सबसे बड़ी बात धैर्य बनाए रखना होता है। जिला अस्पताल समेत सीएचसी स्तर पर एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध हैं। तुरंत ही मरीज को अस्पताल लेजाकर उपचार कराएं। झांड़-फूंक से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें