आरोप है कि वहां थाना क्षेत्र के गांव अलकथान निवासी 55 वर्षीय वृद्ध ने घास देने के बहाने बालिका को रोक लिया और पकड़कर गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर देर शाम थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि कक्षा पांच की छात्रा के साथ दुष्कर्म की जानकारी परिजनों द्वारा दी गई है। मामले में कार्यवाही कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।