फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अमरिया के युवक की कर्नाटक की फैक्टरी में सिलिंडर फटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। क्षेत्र के गांव धुंधरी के रहने वाले मोहम्मद शाहिद की कर्नाटक की एक फैक्टरी में काम करते समय सिलिंडर फटने से मृत्यु हो गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक का शव लेने के लिए परिवार के लोग कर्नाटक के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

गांव धुंधरी निवासी अतीक अहमद का 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद 20 दिन पहले कर्नाटक में एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करने गया था। मंगलवार को फैक्टरी में ठीक करते समय अचानक सिलिंडर फट गया। हादसे में शाहिद की मृत्यु हो गई। मोहम्मद शाहिद चार बहनों में इकलौता भाई था। उसका रिश्ता तय हो चुका था। चार माह बाद शादी होने वाली थी। जवान बेटे की मौत से मां मुन्नी बेगम एवं बहनें बदहवास हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें