बरखेड़ा। ब्लॉक स्तरीय गणित प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अमित और बालिका वर्ग में पायल ने पहला स्थान पाया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी स्थान पाया। विजेता प्रतिभागियों को अब जिला स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशन में हुई ब्लॉक स्तरीय गणित प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एआरपी विनय पांडे ने प्रतियोगिता में आए सभी छात्राओं को प्रश्न पत्र हल करने संबंधित दिशा निर्देश दिए।
गणित प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग) में प्राथमिक विद्यालय डांडिया भगत के अमित, प्राथमिक विद्यालय बर्रामऊ के आयुष एवं बालिका वर्ग में पायल, कंपोजिट विद्यालय बसई पुरैना की पलक जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय दियोराजपुर के अमित कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुरा नत्थू के अनुज एवं आयुष एवं बालिका वर्ग में रजनी देवी जनपद स्तरीय गणित प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
प्रतियोगिता में निर्णायक एवं परीक्षक के रूप में एआरपी (विज्ञान) ज्ञान प्रकाश, वेद प्रकाश, आशुतोष, सोनिल, संदीप, राजकुमार, हेमंत मौजूद रहे।