फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खोद कर छोड़े गए गड्ढे में फंसा एबुंलेंस का पहिया

विज्ञापन
अशोक कॉलोनी में गड़़उे में फंसी एबूलेस को निकालते लोग । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पालिका के जलकल विभाग के कर्मचारियों की अनदेखी के चलते अशोक कॉलोनी में खोदकर छोड़ा गए गड्ढे में रविवार शाम एक एंबुलेंस फंस गई। गनीमत रही उसमें कोई मरीज नहीं था।
विज्ञापन

पालिका के जलकल विभाग द्वारा अशोक कॉलोनी में लगभग एक माह पूर्व इंडिया मार्का हैंडपंप के पास लीकेज ढूंढ़ने के लिए एक गड्ढा खोदा गया था। जिसे आज तक नहीं पाटा गया न ही लीकेज ठीक हो पाया। रविवार की शाम लगभग छह बजे कॉलोनी से एक निजी एंबुलेंस गुजर रही थी। दूसरी साइड में वाहन होने की वजह से चालक ने गड्ढे से बचने का प्रयास किया तो एंबुलेंस का पहिया गड्ढे में चला गया। इससे एंबुलेंस की एक साइड गड्ढे में घुस गई। बमुश्किल उसे निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें