फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेड़ी नदी का पुल डूबा, यातायात प्रभावित, ग्रामीणों को दिक्कत

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव ईंटारोड़ा के पास अमेड़ी नदी का डूबा पड़ा पुल। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव ईंटारोड़ा के पास अमेड़ी नदी के पुल पर पिछले तीन दिनों से आधा मीटर ऊंचाई पर पानी बह रहा है। इससे उयातायात प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

गांव ईंटारोड़ा के पास अमेड़ी नदी का पुल काफी निचली सतह पर है। नदी में बाढ़ आते ही पानी पुल पर आ जाता है, जिससे उधर का आवागमन प्रभावित होने लगता है। 18 और 19 अक्तूबर को हुई बारिश और पहाड़ों से आए पानी के कारण अमेड़ी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ते ही गांव ईंटारोड़ा के पास नदी का पुल जलमग्न हो गया है। पुल पर करीब आधा मीटर ऊंचाई पर पानी बह रहा है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पुल से गुजर रहे हैं। अधिकांश लोग पुल से नहीं गुजर रहे हैं। वे लोग बीसलपुर और मधवापुर होते हुए काफी लंबा चक्कर लगाकर आ जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था न कराए जाने से ग्रामीणों में रोष है। एसडीएम राकेश गुप्ता ने बताया कि नदी के पुल का पानी काफी कम हो गया है। शुक्रवार की शाम तक पुल से सारा पानी उतर जाएगा और यातायात सुचारू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें