पीलीभीत। शहर के उपाधि महाविद्यालय में आज यानी मंगलवार को दोपहर 2 बजे पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। हाल ही में संपन्न नवप्रवाह कार्यक्रम की सफलता के बाद महाविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित यह सम्मेलन पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की स्थापना 1964 से अब तक विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने सम्मेलन को महाविद्यालय और समाज के बीच सेतु बताया। संयोजक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने हेतु विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व छात्र जुड़े हैं। आयोजित बैठक में प्राचार्य ने स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद